YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर सवाल उठाना ठीक नहीं : अखिलेश

देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर सवाल उठाना ठीक नहीं : अखिलेश

 समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया हमारे सशस्त्र बलों के बलिदान पर सवाल उठाया का अधिकार किसी को नहीं है। भारतीय सेना का त्याग और बलिदान का लंबा इतिहास रहा है। वीर जवानों ने अपने शौर्य से कभी देश का सिर झुकने नहीं दिया है। अखिलेश ने ट्वीट किया इस सरकार को स्वयं को भारतीय सेना की तरह दिखाना बंद कर देना चाहिए। वे नेता खतरनाक हैं, जो कहते हैं कि उनसे सवाल नहीं किया जा सकता। ट्विटर पर की गई उनकी यह टिप्पणी इस लिहाज से अहम है कि हाल में सपा नेता राम गोपाल यादव ने दावा किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमला वोट हासिल करने के लिए रचा गया षड्यंत्र था।

Related Posts