YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

जैकलिन को मिली थी  डेब्यू से पहले सर्जरी की सलाह

जैकलिन को मिली थी  डेब्यू से पहले सर्जरी की सलाह

जैकलिन को मिली थी  डेब्यू से पहले सर्जरी की सलाह
जैकलिन फर्नांडिस को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए कई सलाह दी गई थीं। ‎‎जिसका उन्होंने खुलासा किया है। जैकलिन ने बताया कि वह श्रीलंका से जब भारत बतौर ऐक्ट्रेस अपना करियर बनाने आईं तो उनको काफी मुश्किलें हुईं। बता दें कि जैकलिन मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड में अपना करियर बनाने का मन बनाया था। उन्होंने कहा ‎कि वह जब बॉलिवुड में किस्मत आजमाने इंडिया आई थीं तो वह खुद से संतुष्ट थीं लेकिन यहां आने के बाद लोगों ने उन्हें काफी कुछ बदलने की सलाह दे डाली। लोगों ने उनसे कहा कि अपनी नाक की सर्जरी करा लो, किसी ने कहा आइब्रो डार्क करवा लो और एक एजेंसी ने उनसे कहा कि अपना नाम बदलकर मुस्कान रख लो। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के लोग उनके विदेशी एक्सेंट का भी मजाक उड़ाते थे। जैकलिन ने एक वाकया बताया जिसमें वह दिवाली की पार्टी के दौरान इंडियन ट्रडिशनल वेअर में थीं लेकिन उनके ऐक्टर दोस्तों ने कहा कि वह इतनी कोशिश बेकार कर रही हैं, वह इंडियन नहीं हैं। इस पर जैक्लिन को बुरा भी लगा था। 

Related Posts