YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

फ्लोर टेस्ट के नतीजे होंगे चौंकाने वाले : दिग्विजय

फ्लोर टेस्ट के नतीजे होंगे चौंकाने वाले : दिग्विजय

फ्लोर टेस्ट के नतीजे होंगे चौंकाने वाले : दिग्विजय
 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है। इस बगावत से कमलनाथ सरकार खतरे में नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। दिग्विजय ने कहा, आने वाले दिनों में होने वाला फ्लोर टेस्ट सभी  को चौंका देगा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर हैरानी जताई। 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस भी दिन फ्लोर टेस्ट होगा, उसके नतीजे सबको चौंका देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि इस परिस्थिति में वह जिस तरह का धैर्य दिखा रहे हैं। मैं उसकी कद्र करता हूं। सिंधिया पर प्रहार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'उन्हें अमित शाह या निर्मला सीतारमण की जगह देनी चाहिए। वह इन दोनों से बेहतर काम कर सकते हैं। हम कामना करते हैं कि वह मोदी-शाह के संरक्षण में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा हम महाराज को बधाई देते हैं।'  एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस्तीफा दे देंगे। दिग्विजय ने दुख जताया कि सिंधिया ने इस काम के लिए अपने पिता के जन्मदिन को चुना। राज्यसभा टिकट के सवाल पर दिग्विजय ने कहा है कि सिंधिया को ना कौन कहेगा? हम सब उनका समर्थन कर रहे थे, ऐसी कोई बात भी नहीं थी। 
दिग्विजय सिंह ने कहा उन्हें राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष और मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री भी बनाने को तैयार थे। उन्होंने कहा तीन-चार महीने पहले इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी चर्चा की थी। सिंधिया पिछले 3 माह से भाजपा के सम्पर्क में थे। वह सीधे तौर पर अमित शाह के संपर्क में थे। भाजपा के लोग जब कांग्रेस नहीं तोड़ पाए, तो खुद अमित शाह ने बागडोर संभाल ली। पिछले तीन महीने से यही सब चल रहा है।' दिग्विजय सिंह ने कहा, फ्लोर टेस्ट 18 मार्च को होगा तो नतीजे हैरान करने वाले होंगे। 

Related Posts