YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

विश्व मास्टर्स हॉकी का सदस्य बना हॉकी इंडिया

विश्व मास्टर्स हॉकी का सदस्य बना हॉकी इंडिया

विश्व मास्टर्स हॉकी का सदस्य बना हॉकी इंडिया 
राष्ट्रीय शिविर के लिए संभावितों का चयन  

हॉकी इंडिया (एचआई)  विश्व मास्टर्स हॉकी (डब्ल्यूएमएच) से जुड़ गया है। डब्ल्यूएमएच के सदस्य 38 राष्ट्रीय संघ है। इसमें पूर्व और वरिष्ठ खिलाड़ी ही खेलते है। हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय कप्तान आरपी सिंह को मास्टर्स समिति का संयोजक और हरबिंदर सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया है। वहीं बी पी गोविंदा, जगबीर सिंह, ए.बी. सुब्बैया, सुरिंदर कौर और एम रेणुका लक्ष्मी को समिति के सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 37 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने कहा है कि टीम का लक्ष्य आस्ट्रेलिया दौरे में की गयी गलतियों को सुधारना है। जूनियर महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन देशों के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके दो बार न्यूजीलैंड को हराया जबकि मेजबान टीम से मैच बराबरी पर रहे। जॉन ने कहा, ‘हमें पता है कि इस शिविर में किन पहलुओं पर काम करना है। हम तय करेंगे कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हो। ये खिलाड़ी काफी समय से साथ खेल रहे हैं और इनके बीच अच्छा तालमेल है। संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है। 
गोलकीपर: रोशनप्रीत कौर, खुशबू, एफ रमनमावी।  
डिफेंडर: प्रियंका, सिमरन सिंह, मरीना एल, गगनदीप कौर, इशिका चौधरी, जोतिका कलसी, सुमिता, अक्षता धेकाले, उषा, परनीत कौर, महिमा चौधरी, सुमन देवी थोडाम। 
मिडफील्डर: बलजीत कौर, मरियाना कुजूर, किरणदीप कौर, प्रभलीन कौर, प्रीति, अजमीना कुजूर, वैष्णवी फाल्के, कविता बागड़ी, बलजिंदर कौर, सुषमा कुमारी, रीत, चेतना। 
फारवर्ड: मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, गुरमेल कौर, दीपिका, लालरिंडिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, रूतुजा पिसल, संगीता कुमारी, योगिता बोरा, अन्नु।

Related Posts