YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

रिलायंस समूह और सुभाष चंद्रा पर यस बैंक का भारी कर्ज बकाया

रिलायंस समूह और सुभाष चंद्रा पर यस बैंक का भारी कर्ज बकाया

रिलायंस समूह और सुभाष चंद्रा पर यस बैंक का भारी कर्ज बकाया
 संकट का सामना कर रही यस बैंक का अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह पर भारी कर्ज बकाया है। रिलायंस समूह ने कहा कि उस पर यस बैंक के जो भी कर्जे हैं, वे सुरक्षित हैं और कंपनी इसका भुगतान करेगी। रिलायंस समूह ने कहा कि वह अपनी संपत्तियां बेचकर यस बैंक के तमाम कर्जों का भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। समूह ने कहा ‎कि रिलायंस समूह पर यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर, उनकी पत्नी या बेटियां या राणा कपूर या उनके परिवार द्वारा नियंत्रित किसी भी कंपनी का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई कर्ज नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यस बैंक के बोर्ड को भंग करने तथा इस पर पाबंदी लगाने का कदम उठाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि रिलायंस समूह तथा सुभाष चंद्रा के एस्सेल समूह पर बैंक का बड़ा कर्ज है। यस बैंक का 10 बड़े कारोबारी समूहों से जुड़े लगभग 44 कंपनियों के पास कथित तौर पर 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज फंसा हुआ है। अनिल अंबानी समूह की नौ कंपनियों ने 12,800 करोड़ रुपए तथा एस्सेल ग्रुप ने 8,400 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है। अन्य कंपनियों में डीएचएफएल ग्रुप, दीवान हाउजिंग फाइनैंस कॉर्पोरेशन, जेट एयरवेज, कॉक्स ऐंड किंग्स तथा भारत इन्फ्रा ने भी यस बैंक से अच्छा-खासी रकम लोन ले रखी है। रिलायंस ने कहा ‎कि यस बैंक का रिलायंस समूह पर जो भी कर्ज है, वह पूरी तरह सुरक्षित है और इसे चुकता कर दिया जाएगा।

Related Posts