YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिग्विजय सिंह ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

दिग्विजय सिंह ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

दिग्विजय सिंह ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन
दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भर दिया। उधर भाजपा की ओर से दूसरे प्रत्याशी के रूप में सुमेर सिंह सोलंकी का नाम घोषित किया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया और न ही उन्होंने कभी पद का लालच रखा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनको राज्यसभा की सीट भी ऑफर की थी। दिग्विजय सिंह ने कहा, हमने उन्हें राज्यसभा की सीट ऑफर की थी, हम इससे ज्यादा भी कुछ करने वाले थे। उन्हें इस बात का जनता के सामने खंडन करने दो। ज्योतिरादित्य कई महीनों से कांग्रेस पार्टी छोडऩे की तैयारी कर रहे थे। मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में कमलनाथ सरकार के बहुमत साबित करने का विश्वास जताते हुए दावा किया कि 22 बागी विधायकों में 13 ने कांग्रेस नहीं छोडऩे का भरोसा दिया है।

Related Posts