YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 मंत्री नितिन राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

 मंत्री नितिन राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

 मंत्री नितिन राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
 महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राउत की टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेताओं ने नागपुर के जारिप्टका पुलिस थाने में शिकायत अर्जी दी। पूर्व विधायक मिलिंद माने ने अपनी अर्जी में कहा है, ‘राउत ने अपने बयान से सामाजिक सौहार्द्र में खलल डाला है।’ इस बीच, रायगढ़ जिले के करजट से एक वकील ने भी राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाया।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। राउत ने संपर्क किये जाने पर बताया कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों के खिलाफ नहीं है लेकिन ब्राह्मणवादी विचारों, जाति व्यवस्था और मनुवाद का विरोध करती है। उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे आशा है कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से नहीं लिया जाएगा।

Related Posts