YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आम चुनाव देश के दूरगामी परिणाम को सुनिश्चित करेगा-अर्जुन मुंडा

आम चुनाव देश के दूरगामी परिणाम को सुनिश्चित करेगा-अर्जुन मुंडा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा खूंटी संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। अर्जुन मुंडा ने उम्मीदवार बनाये जाने पर रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस चुनाव में पूर्ण बहुमत वाली सरकार भाजपा के नेतृत्व में पुनः बनेगी।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाला चुनाव देश के दूरगामी परिणाम को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है, उसे एक कार्यकत्र्ता के रूप में निभाने की कोशिश करेंगे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि चुनाव में संगठन और कार्यकत्र्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और चुनाव में कार्यकत्र्ताओं का मनोबल ही पार्टी को जीत दिलाता है। उन्होंने खूंटी के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा का अपना अग्रज बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे और कई बार इस सीट से जीत हासिल की। उनके अधूरे कार्याें को पूरा करने की उनकी ओर से कोशिश की जाएगी।
पत्थलगड़ी के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में अर्जुन मुंडा ने कुछ भी साफ कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इस मुद्दे को लोगों ने देखा है और इससे कैसे निपटा जाए, इसे लेकर विभिन्न पहलुओं को समझने की जरूरत है।गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार झारखंड में 14 में से 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये हैं और इनमें सिर्फ खूंटी सीट पर उम्मीदवार बदला गया है।  खूंटी से आठ बार के विजेता रहे कड़िया मुंडा की जगह पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Related Posts