YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप सहिता सभी आयोजनों के लिए नई तारीखें घोषित

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप सहिता सभी आयोजनों के लिए नई तारीखें घोषित

 राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप सहिता सभी आयोजनों के लिए नई तारीखें घोषित  
 हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नई तारीखें घोषित कर दी हैं। इससे पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हॉकी इंडिया ने अगले माह शुरू होने वाली कई जूनियर और सब जूनियर (पुरुष एवं महिला) राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को स्थगित कर दिया गया था। हॉकी इंडिया के अनुसार, रांची में होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप बी डिवीजन का आयोजन पहले 10 से 20 अप्रैल तक होना था पर अब इसका आयोजन 29 अप्रैल से नौ मई तक होगा। इसके अलावा चेन्नै में 15 से 26 अप्रैल तक होने वाली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब 14 से 21 मई तक होगी। हॉकी इंडिया ने साथ ही कहा कि हरियाणा के हिसार में 13 से 24 अप्रैल तक होने वाली सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब तीन से 14 मई तक खेली जाएगी जबकि चेन्नै में 10 से 17 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 19 से 30 मई तक होगी। रांची में यह 18 से 28 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 12 से 23 मई तक होगी। इसके अलावा इंफाल में 26 से तीन मई तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) 28 मई से चार जून तक रखी गयी है। 

Related Posts