YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शाहरुख को काजोल ने ‎दिया सैनिटाइजर 

शाहरुख को काजोल ने ‎दिया सैनिटाइजर 

शाहरुख को काजोल ने ‎दिया सैनिटाइजर 
‎देशभर में कोरोना वायरस के चलते लोग सहमे हुए हैं। इसके खौफ में बॉलिवुड सिलेब्‍स भी नजर आर रहे हैं और वह अपने फैंस से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। अब इस क्रम में काजोल भी शामिल हो गई हैं। वह अपने ही अंदाज में को‎विड-19 को लेकर लोगों को अवेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने कोरोना वायरस के संदर्भ में एक पोस्‍ट किया लेकिन इसमें "दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे" वाला ट्विस्‍ट था। दरअसल, काजोल ने फिल्‍म के आइकॉनिक ट्रेन सीन का एक मीम शेयर किया जिसमें शाहरुख खान ऐक्‍ट्रेस के लिए अपना हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। ट्विस्‍ट यह है कि काजोल के हाथ में अब सैनिटाइजर है और ऐसा लग रहा है कि वह इसे शाहरुख के हाथ में दे रही हैं। बता दें ‎कि ऐक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर और फनी पोस्‍ट्स के लिए जानी जाती हैं। इन्‍हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। 

Related Posts