YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

परीक्षा के 34 मिनट पहले व्हाट्सएप पर 12वीं का पेपर आउट

परीक्षा के 34 मिनट पहले व्हाट्सएप पर 12वीं का पेपर आउट

 मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बारहवीं कक्षा का गणित पेपर परीक्षा शुरू होने के 34 मिनट पहले व्हाट्सएप पर लीक हो गया। सुबह 8:26 मिनिट पर यह पर्चा वायरल हुआ। सबसे पहले इसकी शिकायत अशासकीय स्कूल संगठन के सचिव ने शिक्षा विभाग को की। जिला प्रशासन ने इसकी जांच भी शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के आष्टा के एक निजी स्कूल के अशासकीय स्कूलों के संगठन का व्हाट्सएप पर ग्रुप बना हुआ है। इसी ग्रुप में कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल खाचरोद के संचालक रूपेश जैन ने पोस्ट डाली थी। जो 12वीं की गणित विषय का पेपर था। जैसे ही यह पेपर वायरल हुआ। तुरंत इसकी जानकारी बोर्ड के अधिकारियों को दी गई। सूत्रों के अनुसार गणित का पर्चा काफी पहले लीक हो चुका था। व्हाट्सएप पर लगभग 34 मिनट पहले वायरल किया गया है। अब इसकी जांच स्कूल शिक्षा विभाग करा रहा है।

Related Posts