YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 दिग्विजय बॉलीवुड में होते तो अमिताभ की हो जाती छुट्टी : विजयवर्गीय  

 दिग्विजय बॉलीवुड में होते तो अमिताभ की हो जाती छुट्टी : विजयवर्गीय  

 दिग्विजय बॉलीवुड में होते तो अमिताभ की हो जाती छुट्टी : विजयवर्गीय  
मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बेंगलुरु पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करने की कोशिशों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात दे देते। विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के बेंगलुरु पहुंचकर धरना देने पर बुधवार को ट्वीट कर तंज कसा और कहा बेंगलुरु में नौटंकी, हमारा सौभाग्य है कि यह माननीय राजनीति में है। यदि बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते! पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों के साथ बेंगलुरु पहुंचे और उन 22 विधायकों से मुलाकात करना चाहा जो बेंगलुरु में हैं, लेकिन मुलाकात न कराए जाने पर दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 
उल्लेखनीय है कि राज्य के 22 विधायक इन दिनों बेंगलुरु में हैं। यह सभी विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से छह विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस स्थिति में भाजपा का आरोप है कि, सरकार अल्पमत में है, वहीं कांग्रेस की ओर से भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Related Posts