YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली-एनसीआर में साल का पहली बार 30 डिग्री पहुंचा तापमान

 दिल्ली-एनसीआर में साल का पहली बार 30 डिग्री पहुंचा तापमान

 दिल्ली-एनसीआर में साल का पहली बार 30 डिग्री पहुंचा तापमान
 दिल्ली-एनसीआर से सर्दी का मौसम विदा होने हो है, आज गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम में तेजी से होते बदलावों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पालम में तापमान 30 डिग्री आंका गया है। साल 2020 में पहली बार ये इतना तापमान दर्ज किया है। वहीं सफदरगंज में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। दिल्ली के तापमान में हुई इस बढ़ोत्तरी के बाद मौसम विभाग ने 24 मार्च की रात को बारिश की संभावना जताई है जो 25 तारीख तक जारी रह सकती है। अगर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होती है तो इसका सीधा असर तापमान पर होगा। बारिश के बाद जाहिर ही तापमान में गिरावट आएगी। जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा। वही किसानों के लिए समस्या बन कर जाएगा। गौरतलब है कि बीते शनिवार यानी 14 मार्च में दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली थी। जिसके बाद दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई थी। कुछ इलाकों में मध्यम तो कहीं हल्की बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशनुमा हो गया था वहीं पारे में आई गिरावट दर्ज की गई थी।

Related Posts