YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सितारों ने की है कई शादियां 

इन बॉलीवुड सितारों ने की है कई शादियां 

इन बॉलीवुड सितारों ने की है कई शादियां 
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बार शादियां की हैं। किशोर कुमार से लेकर केबीर बेदी और संजय दत्त सहित इसमें कई नाम हैं। धर्मेंद्र से लेकर आमिर ख़ान और दिलीप कुमार से लेकर सैफ़ अली ख़ान तक इसमें शामिल हैं इसके अलावा कई अभिनेत्रियों ने भी एक से ज्यादा शादियां की हैं। 
अभिनेता संजय दत्त 
मान्यता दत्त संजय की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से संजय दत्त ने 2008 में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय का अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से तलाक हो गया था। संजय की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था, जिनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से 1996 में हो गयी थी। संजय और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी। ऋचा से संजय को एक बेटी त्रिशाला भी है। 
किशोर कुमार 
गायक किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। उनकी पहली पत्नी बनीं बंगाली फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। किशोर कुमार ने 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के 2 साल बाद किशोर कुमार ने अपनी चौथी शादी अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से 1980 में की।
करण सिंह ग्रोवर 
अभिनेता और मॉडल करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से अपनी तीसरी शादी की। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी करने के बाद अलग हो चुके हैं।
 नीलिमा अज़ीम 
अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम ने तीन शादियां की हैं। नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की थी। 
नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटा ईशान है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से तीसरी शादी कर ली।
विधु विनोद चोपड़ा
फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। उन्होंने फ़िल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा से 1990 में तीसरी शादी की थी। अनुपमा से पहले रेनू सलूजा और शबनम सुखदेव से उनकी शादी हुई थी।
सिद्धार्थ रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अभिनेत्री विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली तो वहीं एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी। उन दोनों से उनका अलगाव हो गया था। बताते चलें कि एक से ज्यादा शादी करने वालों की बॉलीवुड में लंबी कतार है। ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने दोबारा भी शादी की।

Related Posts