YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख ने फांसी पर जताई खुशी

निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख ने फांसी पर जताई खुशी

निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी पर भड़कीं प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख ने फांसी पर जताई खुशी
देश की बेटी निर्भया को इंसाफ मिल गया है। पूरे आठ साल बाद निर्भया की मां की आंखों में खुशी के आंसू देखे गए। पूरे देश में खुशी की लहर महसूस की गई। जो-जो इस जन आंदोलन से जुड़ा था, सभी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और संतुष्टि देने वाला साबित हुआ है। इंसाफ तो मिला, लेकिन देर से। न्याय देखने को तो मिला लेकिन कड़े संघर्ष के बाद। यह बात निर्भया की मां को भी खटकी और देशवासियों को भी। अब बॉलीवुड ने भी ये मुद्दा उठाया है। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने निर्भया के दोषियों को हुई फांसी पर खुशी जाहिर की है लेकिन इस बात का गुस्सा भी जताया है कि न्याय काफी देर से मिला। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, अगर निर्भया के दोषियों को 2012 में ही फांसी दे दी जाती तो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में कमी आती। कानून का डर लोगों के अंदर देखने को मिलता। अब समय आ गया है कि भारत सरकार इस दिशा में कुछ कड़े कदम उठाए। 
प्रीतिं जिंटा को इस बात की खुशी जताई कि सात साल बाद ही सही, लेकिन निर्भया को न्याय मिला है। उन्होंने कहा निर्भया को जल्दी न्याय मिलता तो और बेहतर होता, लेकिन फिर भी मैं खुश हूं। अब निर्भया और उनकी मां को शांति मिली है। अभिनेता रितेश देशमुख ने भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक तरफ फांसी मिलने पर खुशी जाहिर की है, तो दूसरी तरफ कड़े कानून होने की वकालत की है। रीतेश ने ट्वीट किया, कड़े कानून, कड़ी सजा और न्यायपालिका का तेजी से फैसला लेना जरूरी है, तभी राक्षसों में खौफ पैदा होगा जो ऐसी बर्बरता को अंजाम देते हैं।

Related Posts