YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 केंद्रीय गृह सचिव ने अमरनाथ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 केंद्रीय गृह सचिव ने अमरनाथ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 केंद्रीय गृह सचिव ने अमरनाथ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
केंद्रीय गृह सचिव ने अमरनाथ यात्रा के सुचारू रूप से संचालन के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें उप-राज्यपाल के सलाहकारों बशीर अहमद खान और आर.आर. भटनागर ने भाग लिया। बैठक वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से बुलाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था, टैलीकॉम कनैक्टिविटी, डिजास्टर मैनेजमैंट, हैल्थ केयर प्लान, फायर सेफ्टी, बिजली, पानी की आपूर्ति, सटीक मौसम पूर्वानुमान सेवाओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। रात्रि हैलीकॉप्टर सेवा पर भी चर्चा की गई। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की तथा उनसे यात्रा के सुचारू संचालन के लिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी मांगे।

Related Posts