YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

गांधीनगर सीट पर शाह के खिलाफ वाघेला के चुनाव लड़ने की अटकलें

 गांधीनगर सीट पर शाह के खिलाफ वाघेला के चुनाव लड़ने की अटकलें

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ शंकरसिंह वाघेला के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं| गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला कुछ समय पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हुए हैं| वर्तमान में गांधीनगर से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसद हैं| जिनका टिकट काटकर अबकि बार भाजपा ने गांधीनगर सीट से अमित शाह के नाम का ऐलान किया है| सूत्रों के मुताबिक वाघेला को गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ाने की गुजरात एनसीपी ने पार्टी हाईकमांड से पेशकश की है| यदि पार्टी हाईकमांड पेशकश को स्वीकार करती है तो वाघेला गांधीनगर सीट से एनसीपी उम्मीदवार हो सकते हैं| वहीं कांग्रेस अमित शाह के खिलाफ डॉ. सी. जे. चावडा को मैदान में उतार सकती है| गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से गांधीनगर सीट पर चुनाव मुकाबला काफी रोचक रहेगा| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं| अब शंकरसिंह वाघेला के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं| गौरतलब है कभी संघ से जुड़े रहे शंकरसिंह वाघेला ने 1989 में पहली दफा भाजपा की टिकट पर गांधीनगर सीट से चुनाव जीता था| हांलाकि बाद में लालकृष्ण आडवाणी के लिए गांधीनगर सीट छोड़ दी थी| 1989 से भाजपा इस सीट पर लगातार जीतती आई है| पांच दफा लालकृष्ण आडवाणी और एक दफा अटलबिहारी वाजपेयी गांधीनगर सीट से चुनाव जीत चुके हैं| अबकि बार भाजपा ने अमित शाह को गांधीनगर संसदीय सीट से मैदान में उतारा है|

Related Posts