YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

लखनऊ पुलिस को कनिका कपूर के दोस्त ओजस देसाई की तलाश अस्पताल में स्टार वाले नखरे दिख रही कानिका 

लखनऊ पुलिस को कनिका कपूर के दोस्त ओजस देसाई की तलाश अस्पताल में स्टार वाले नखरे दिख रही कानिका 

गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से डॉक्टरों की निगरानी में हैं।वहीं कनिका ने लंदन से लौटने के बाद पार्टियां की थी। पार्टी में मौजूद 34 लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। हालांकि पुलिस को इस मामले में कनिका की एक दोस्त की अभी तक तलाश है। लखनऊ पुलिस मुंबई बेस्ड एंटरप्रिन्योर ओजस देसाई की तलाश में जुटी है। ओजस 16 मार्च को ताज होटल में हुई पार्टी में कनिका कपूर के साथ मौजूद थे। पार्टी में मौजूद 260 लोगों को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है। लेकिन ओजस देसाई को अभी तक पुलिस कॉन्टैक्ट नहीं कर पाई है। बता दें, कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बाद लखनऊ एडमिनिस्ट्रेशन ने होटल ताज को बंद कर दिया है।
लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर आर के धीमन के मुताबिक कनिका इलाक के दौरान नखरें दिखा रही हैं। वे आइसोलेशन वार्ड में स्टार की तरह बर्ताव कर रही हैं। जबकि कनिका को अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। धीमन ने कहा, कनिका को एक अस्पताल के मुताबिक जितनी भी सुविधाएं दी जा सकती हैं, हम दे रहे हैं। उन्हें एक मरीज के तौर पर हमारा साथ देने की जरूरत है, ना कि एक स्टार की तरह नखरे दिखाने की। हम उन्हें अस्पताल के किचेन से ग्लूटेन फ्री डाइट दे रहे हैं। उन्हें हमारा साथ देना होगा तभी वे ठीक होंगी। उन्हें सबसे पहले एक मरीज की तरह व्यवहार करना शुरू करना होगा। दूसरी ओर, अस्पताल के प्रशासन को ये भी डर है कि कहीं कनिका कपूर वहां से भागने की कोशिश ना करें और दूसरों को वायरस ना फैला दें। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने उनके लिए एक एक्स्ट्रा गार्ड को तैनात किया है। 

Related Posts