YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

हम सभी चाहते हैं मोदी फिर बनें देश के पीएम : कल्याण

हम सभी चाहते हैं मोदी फिर बनें देश के पीएम : कल्याण

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कहा है कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं। हम सभी भाजपा की जीत चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें। यह हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में हुआ। कल्याण सिंह का एक पुत्र और एक पुत्री है। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह भाजपा के एटा से सांसद हैं। कल्याण सिंह प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस में उनका कार्यकाल विवादास्पद रहा था।
कल्याण सिंह 24 जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। सन 1993 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अतरौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरा, लेकिन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबन्धन सरकार बनाई। विधान सभा में कल्याण सिंह विपक्ष के नेता बने। 
कल्याण सिंह 21 सितम्बर 1997 से 12 नवम्बर 1999 तक उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बने। 21 अक्टूबर 1997 को बसपा ने कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। कल्याण सिंह पहले से ही कांग्रेस विधायक नरेश अग्रवाल के सम्पर्क में थे और उन्होंने शीघ्रता से नई पार्टी लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन किया और 21 विधायकों का समर्थन दिलाया। इसके लिए उन्होंने नरेश अग्रवाल को ऊर्जा विभाग का कार्यभार सौंपा। दिसम्बर 1999 में कल्याण सिंह ने पार्टी छोड़ दी और जनवरी 2004 में पुनः भाजपा से जुड़ गए। सन 2004 के आम चुनाव में उन्होंने बुलन्दशहर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा। सन 2009 में उन्होंने पुनः भाजपा को छोड़ दिया और एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सांसद चुने गए। 

Related Posts