YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) पल्लवी ने की देशवासियों से अपील

(रंगसंसार) पल्लवी ने की देशवासियों से अपील

अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कोरोना वायरस को लेकर देशवा‎सियों से अपील की। उन्होंने कहा ‎कि वे दुनिया के सामने कोविड-19 से इस तरह निपटने की कोशिश करें, जो उदाहरण बने। पल्लवी ने कहा ‎कि "फिलहाल भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। इनमें इटली और अमेरिका जैसे विश्व के प्रभावशाली देश शामिल हैं। इनमें चीन और ईरान भी हैं। वे सभी देख रहे हैं कि क्या भारत इतना सक्षम है कि वो अपने नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य को बचाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को संभाल पाता है या नहीं। क्या संकट की संभावना को देखते हुए कहा एक देश के तौर पर हम बहुत स्मार्ट, मजबूत, दयालु और जिम्मेदार हैं कि इस आम दुश्मन से लड़ सकें? यह दुश्मन पूरी दुनिया में डर फैला रहा है।" उन्होंने आगे कहा ‎कि हमारे पास एक मौका है कि हम दुनिया को दिखा सकें कि हम युवा, और एकजुट देश हैं और हम इससे लड़ सकते हैं। अपना योगदान दें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।
 

Related Posts