YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कोरोना: नमस्ते कर दिल्ली पुलिस लॉकडाउन से जुड़े सवालों का देगी जवाब

कोरोना: नमस्ते कर दिल्ली पुलिस लॉकडाउन से जुड़े सवालों का देगी जवाब

 दिल्ली पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन से जुड़े सवालों के समाधान के लिए सोशल मीडिया पर नमस्ते कर जवाब दिया। दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर हैशटैग #LockdownQuery लिखकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस सुविधा के बाद आम लोग पुलिस से सीधा संवाद कर लॉकडाउन पर सवाल पूछ रहे हैं और पुलिस की ओर से भी सकारात्मक रूप में सही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि लोग मंगलवार शाम पांच बजे से छह बजे के बीच लॉकडाउन यानी बंद के बारे में अपने सवाल पूछ सकते हैं। पुलिस उनके सवालों का जवाब देगी। साथ ही पुलिस ने लोगों को बीमारी से दूर रहने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी। 
पुलिस का कहना है कि , ‘‘दिल्लीवासियों, अगर लॉकडाउन पर आपका कोई सवाल है तो आप मंगलवार शाम पांच से छह बजे के बीच लॉकडाउन क्वैरी हैशटैग से ट्वीट करिए। हम आपके सवालों के जवाब देंगे। इस ट्वीट के बाद लोगों ने पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा किया। ज्यादातर सवाल प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लोगों के थे, जो ऑफिस जाने के संबंध में नियमों की जानकारी लेते नजर आये। इसके अलावा दूसरे वह लोग भी थे, जिन्होंने घरों से बाहर घूम रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
 

Related Posts