YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

"आरआरआर" का टाइटल लोगो और मोशन पोस्टर रिलीज़ 

"आरआरआर" का टाइटल लोगो और मोशन पोस्टर रिलीज़ 

फिल्म "आरआरआर" की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ डेट की घोषणा करने के बाद, निर्माताओं ने आज फ़िल्म का मोशन पोस्टर और साथ ही टाइटल लोगो रिलीज़ कर दिया है! सोशल मीडिया पर सबसे प्रतीक्षित पोस्टर का अनावरण करते हुए, टीम ने साझा किया। यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम 'आरआरआर' का खुलासा होता है। वही, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म भी है। फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है।
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित "आरआरआर" को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।
 

Related Posts