YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा बोली  फैमिली भी जरुरी

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा बोली  फैमिली भी जरुरी

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वर्तमान में वह कोरोना वायरस के चलते निक के साथ क्‍वारंटाइन में हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री शानदार देखने को मिली है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर कहा कि 'इस वक्त मैं अपने वर्क कमिटमेंट्स में काफी बिजी हूं। हालांकि, फैमिली होना भी काफी जरूरी है। जब भगवान चाहेंगे, सही समय आएगा तो चीजें हो जाएंगी।' फिलहाल वह और उनके पति क्‍वारंटाइन के दौरान वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म से प्रियंका ने प्रोडेक्शन डेब्यू भी किया है। इसके अलावा वो जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं।
 

Related Posts