YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

आरआरआर के निर्माताओं ने उनका पहला लुक वीडियो किया रिलीज़!

आरआरआर के निर्माताओं ने उनका पहला लुक वीडियो किया रिलीज़!

अभिनेता राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे है और हाल ही टाइटल लोगो के साथ मोशन पोस्टर रिलीज के तुरंत बाद अभिनेता ने अपना सोशल मीडिया डेब्यू किया था। और अब इस विशेष अवसर को चिह्नित करते हुए, आरआरआर के निर्माताओं ने एक स्पेशल वीडियो का अनावरण किया है जिसमें अभिनेता के पहले लुक को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। वही, जूनियर एनटीआर ने भी अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष मैसेज के साथ यह वीडियो साझा किया है। 
इस तेजस्वी वीडियो में, अभिनेता राम चरण अपने दमदार किरदार अल्लूरी सीतारामाराजू में नज़र आ रहे हैं। वही, जूनियर एनटीआर द्वारा दिए गए परिचय में अभिनेता के किरदार से जुड़ी थोड़ी जानकारी भी साझा की गई है। वह वीडियो में मूंछों के साथ खतरनाक लुक में नजर आ रहे है। और एक निडर अवतार में, राम चरण आग का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दे रहे है जो इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है!
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित "आरआरआर" को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
 

Related Posts