YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उप्र में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव - 50 रिश्तेदारों की भी होगी जांच 

उप्र में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव - 50 रिश्तेदारों की भी होगी जांच 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रहने वाला एक व्यक्ति को‎विड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इतना ही नहीं शख्स की पत्नी और उनके तीन सालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यानी एक ही परिवार के कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली तो स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में उनके 50 अन्य रिश्तेदारों और संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर उनकी जांच शुरू कर दी है। इनमें से 35 लोगों को सुभारती अस्पताल तो 15 लोगों को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेरठ सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यह व्यक्ति ट्रेन में बैठकर अमरावती से मेरठ आया था। आते हुए रास्ते में इसने कई अन्य लोगों को भी संक्रमित किया होगा। इसके अलावा संक्रमित शख्स मेरठ में एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ था। इतना ही नहीं शख्स ने मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी।
सीएमओ ने इस शख्स के संपर्क में आए सभी लोगों की छानबीन के लिए अपनी सर्विलांस टीम को लगाया है। सबको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि भर्ती किए गए किसी भी पेशेंट की हालत गंभीर नहीं है। डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि जल्द ही सबको ठीक कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी 50 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उनका इलाज किया जाएगा। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारनटीन किया जाएगा।
 

Related Posts