YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राहुल गांधी शिव का अवतार हैं तो विष पान कर साबित करें : गणपत वसावा

राहुल गांधी शिव का अवतार हैं तो विष पान कर साबित करें : गणपत वसावा

लोकसभा चुनाव आते ही राजनीतिक दलों के बीच अनाप-शनाप जुबानी जंग तेज हो गई है| गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बाद उनके कैबिनेट मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है| गणपत वसावा ने कहा है कि राहुल गांधी यदि शिव का अवतार हैं तो उन्हें विष पान कर साबित करना चाहिए|
सूरत के बारडोली में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गणपत वसावा ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थक राहुल गांधी को भगवान शिव का साक्षात अवतार कहते हैं, शिवजी ने तो लोगों के दुख-दर्द दूर करने के लिए जहर पी लिया था| राहुल गांधी यदि वास्तव में शिव का अवतार हैं तो 500 ग्राम जहर पीकर दिखाएं| विष पान कर यदि बच जाते हैं तो मैं मान लूंगा कि राहुल गांधी शिव का अवतार हैं| गौरतलब है गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने राज्यभर के मंदिरों का दौरा किया था| तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शिव भक्त और जनेऊ धारी ब्राह्मण के रूप में प्रोजक्ट किया गया था| सॉफ्ट हिन्दुत्व की इस लाइन पर चलकर कांग्रेस को सूबे में जीत तो नहीं मिली लेकिन फिर भी कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में बेहतर प्रदर्शन जरूर किया था|

Related Posts