YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा में जिन्होंने घर बनाया, उन्हीं बुजर्गाे को निकाल दिया: सीएम केजरीवाल

 भाजपा में जिन्होंने घर बनाया, उन्हीं बुजर्गाे को निकाल दिया: सीएम केजरीवाल

भाजपा २०१९ में एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसीलिए भाजपा ने अपने किए वरिष्ठ नेताओं का पत्ता साफ कर दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी से खफा है। दरअसल भाजपा पार्टी के वरिष्ठ मुरली मनोहर जोशी टिकट नहीं दे रही है। जोशी ने कानपुर के लोगों को पत्र लिख इस बात की जानकारी दी। उन्होंनें लिखा की प्रिय कानपुर के लोगों, बीजेपी के महासचिव रामलाल ने आज मुझे सूचना दी कि मैं इसबार ना तो कानपुर और ना ही किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लडूंगा। पार्टी ने मुझे टिकट ही नहीं दिया है। जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और एल।के। आडवाणी की ही तरह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 
    गौरतलब है कि भाजपा ने अडवाणी को भी टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह इस बार गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया है। सन् १९९१ स लगातार आडवाणी गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते आए है। मुरली मनोहर जोशी ने भी २०१४ लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी वाराणसी सीट को छोड़ दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने घर बनाया था उन्हीं बुजुर्गाें को घर से निकाल दिया। जो अपने बुजुर्गाे का नहीं हो सका वो किसका होगा। क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्क्रति तो ये नही कहती कि बुजर्गाें को बेज्जत करो।

Related Posts