YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कैट्स के 3 चौथाई एंबुलेंस का संचालन रुका

कैट्स के 3 चौथाई एंबुलेंस का संचालन रुका

कोरोना ने दिल्ली में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली कैट्स एम्बुलेंस की रफ्तार रोक दी गई है। कैट्स कर्मचारियों ने 281 में से 204 एंबुलेंस को बंद कर दिया है, क्योंकि इनमें सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं थी। कैट्स के दो कर्मचारी कोरोना से संदिग्ध पाए गए हैं। दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह संक्रमित होने के बाद भी लगातार तीन दिन तक काम पर गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान जितने लोगों के संपर्क में आया था, उन्हें भी वायरस का खतरा होने की आशंका है। उन सभी लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्हें इस एंबुलेंस से अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। साथ ही संक्रमित कर्मचारी के साथ काम करने वाले लोगों को भी आइसोलेशन में रखने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक संक्रमित कर्मचारी कैट्स एम्बुलेंस में ईएमटी स्टाफ है। वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी जोन में एंबुलेंस संख्या एन-12 में कार्यरत था। उसकी चार दिन पहले तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद भी वह लगातार काम पर आता रहा और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम करता रहा। कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा मामला पश्चिम दिल्ली का है। यहां भी कैट्स एंबुलेंस में ईएमटी स्टाफ को तबीयत खराब होने के बाद क्वारंटाइन किया है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इनकी तैनाती एंबुलेंस संख्या बीटा 25 में थी। जो पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में रखी गई थी। वहीं, इससे पहले भी कैट्स के वेस्ट जोन में तैनात एक कर्मचारी में लक्षण पाए गए थे। वह पैतृक गांव राजस्थान चला गया। वहां तबीयत बिगड़ी ने पर क्वारंटाइन करना पड़ा। फिलहाल वह ठीक है। कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र लाकड़ा ने बताया कि दिल्ली में चल रही ज्यादातर एंबुलेंस दयनीय स्थिति में है। संचालनकर्ता कंपनी के इन आउटसोर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को सुरक्षा के नाम पर केवल मास्क और ग्लब्स दिए गए हैं, जो सभी एंबुलेंस में उपलब्ध नहीं है। जिनमें सुरक्षा किट नहीं है, उनमें कर्मचारी अपनी जान दांव पर लगाकर काम कर रहे हैं।
 

Related Posts