YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

स्मिथ के कप्तान बनने पर लगा प्रतिबंध समाप्त

स्मिथ के कप्तान बनने पर लगा प्रतिबंध समाप्त

 गेंद से छेड़छाड़ मामले के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगा दो साल का प्रतिबंध समाप्त हो गया है। ऐसे में स्मिथ एक बार फिर कप्तान बन सकते हैं। स्मिथ को साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद से छेड़खानी का दोषी पाए जाने के कारण कप्तानी से हटा दिया गया था।  प्रतिबंध हटने के कारण अब वह एक बार फिर टिम पेन की जगह कप्तान बनाये जा सकते हैं हालांकि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 35 वर्षीय पेन की कप्तानी की कोच जस्टिन लैंगर ने पिछले साल तारीफ की थी और उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताया था। ऐसे में पेन को अभी हटाया जाएगा नजर नहीं आता है। 
उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्टेलिया (सीए) ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में स्मिथ और उनकी कप्तानी पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। स्मिथ ने माना था कि उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कैमरून बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए कहा था। तब स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के साथ साथ ही उपकप्तान डेविड वॉर्नर को भी हटा दिया गया था। वहीं बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ और वार्नर ने प्रतिंबंध समाप्त होने के बाद शानदार वापसी करते हुए जमकर रन बनाये थे। विश्व कप में भी इन दोनो का प्रदर्शन अच्छा रहा था। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को कई अहम मुकाबलों में जीत मिली है और उनका अनुभव भी पेन से ज्यादा है ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में एक बार पफिर उनके ही हाथों में टीम की कमान आयेगी। 
 

Related Posts