YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर संक्रमित, यूके से लौटी थी 

सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर संक्रमित, यूके से लौटी थी 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों के बीच एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इस बात की पुष्टि होने के साथ ही डॉक्टर सेल्फ क्वारंटाइन में चली गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में काम करने वाली एक डॉक्टर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रहा है। हाल ही में डॉक्टर ने अपने भाई के घर गई थीं, उनका भाई कुछ दिन पहले ही यूनाइटेड किंगडम से लौटा था। इसकी जानकारी मिलते ही आज के लिए अस्पताल को बंद किया गया है और पूरे अस्पताल को सैनेटाइज किया जा रहा है। मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब तक दिल्ली में 120 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में अभी कुल 750 लोग भर्ती हैं, जिनमें से केवल एक व्यक्ति वेंटीलेटर पर है। अभी दिल्ली में कोरोना वायरस के लिए 1000 बेड हैं, आने वाले 3-4 दिन में 2000 बेड हो जाएंगे। राजीव गांधी अस्पताल में 500 बेड तैयार किए जाएंगे और लोकनायक अस्पताल में 2000 बेड तैयार किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लोक नायक अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अब केवल कोरोनो वायरस रोगियों के लिए उपयोग किया जाएगा।
 

Related Posts