YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(लॉस एंजेलिस) जेना दीवान के बच्चे ने जन्म के समय सुनी संस्कृत प्रार्थना

(लॉस एंजेलिस) जेना दीवान के बच्चे ने जन्म के समय सुनी संस्कृत प्रार्थना

 अभिनेत्री जेना दीवान ने अपने बेटे के जन्‍म के दौरान संस्‍कृत में प्रार्थना सुनी। हाल ही में उन्‍होंने कैलम को जन्म दिया और बच्चे को जन्म देने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के अपने अनुभव का खुलासा किया और बताया कि किस तरह से उस दौरान संस्कृत में संगीत ने उन्हें शांत रखने में उनकी मदद की। जेना ने कहा कि "मैंने ऐसा कई लोगों से सुना है कि दूसरे बच्चे को जन्म देने के दौरान कुछ अलग महसूस होता है। जो कुछ हो रहा होता है, उसके बारे में एक शांति और सुकून का एहसास होता है। आप स्थिति को जान पाते हैं, उस जगह से थोड़ा तालमेल बिठा पाते हैं और हर चीज का आनंद ले पाते हैं और यह वाकई में सच है।" बताया गया कि जेना ने अपने मंगेतर स्टीव केजी से देवी की इस प्रार्थना को बजाने को कहा था। यह संस्कृत में बीस मिनट की एक प्रार्थना है, जिससे ध्यान केन्द्रित करने और शांत रहने में मदद मिलती है। उन्‍होंने कहा कि यह एक बेहद ही शांतिपूर्ण गाना है। इससे हमेशा बहुत राहत मिलती है। मैंने इसे हमारे प्ले लिस्ट में रखा और स्टीव से कहा, 'अगर तुम्हें कभी भी ऐसा लगे कि मैं तनाव में दिख रही हूं या मुझे किसी बात की तकलीफ हो रही है, तुरंत इसे बजा देना।'
 

Related Posts