YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए चार डॉक्टर, उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वरेंटाइन किया गया

 दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए चार डॉक्टर, उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वरेंटाइन किया गया

कोरोना महामारी भारत में तेजी से फैल रही है। इस बीच दिल्ली के अस्पताल में कार्यरत कुछ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, अब उनके संपर्क में आए लोगों और मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टाइन किया गया है। दिल्ली में अबतक चार डॉक्टर  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो डॉक्टर मोहल्ला क्लीनिक, एक सरदार पटेल अस्पताल और एक दिल्ली के कैंसर हॉस्टिपल में कार्यरत हैं। जिन दो डॉक्टरों की पहचान बुधवार को हुई थी, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। इनमें से एक पुरुष डॉक्टर है, जो कि अपनी ड्यूटी के समय कोरोना वायरस पॉजिटिव के संपर्क में आ गया था। जबकि दूसरी महिला रेजिडेंट डॉक्टर है, जो बीते दिनों दुबई से लौटी हैं। महिला डॉक्टर बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर पोस्ट ग्रैजुएशन की छात्र है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज मामला सामने आने के बाद राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आ गई है। बुधवार को राजधानी में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 100 के पार चली गई। इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के लिए घोषणा की है कि अगर वे इलाज के दौरान कोरोना से संक्रमित होकर शहीद हो जाते हैं, तो सरकार उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की राशि देगी।
 

Related Posts