YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 1 ही दिन में कोरोना के 2 मरीजों की मौत, दोनों तब्लीगी जमात वाले 

 1 ही दिन में कोरोना के 2 मरीजों की मौत, दोनों तब्लीगी जमात वाले 

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज से निकाले गए दो लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी गुरुवार को डिजिटल प्रेसवार्ता करके दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन्हें मिलाकर अब चार मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना अभी तक नियंत्रण में है। इसे रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 केस विदेश से आए थे। मरकज से 2346 को निकाला गया था। 
        सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 219 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 108 लोग निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज के लोग हैं। मालूम हो कि तब्लीगी मरकज से निकाले गए 108 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इसमें से 29 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। इसके अलावा वहां से निकाले गए 483 संदिग्ध मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 1810 लोग सात क्वारंटाइन केंद्रों में रखे गए हैं। 
          स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरकज से कुल 2346 लोग निकाले गए हैं। इनमें से 536 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। सबसे अधिक लोकनायक, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एम्स के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआइ), जीटीबी, डीडीयू अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पहले 24 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 53 पहुंच गई। इनमें से 6 मरीज एम्स, झज्जर में हैं। बाकी सभी मरीज राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं क्वारंटाइन में रखे गए लोगों में कोरोना के लक्षण आने पर अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। सबसे अधिक नरेला फ्लैट में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में में 987 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा द्वारका में 200, सुल्तानपुरी डीडीए फ्लैट में 170, बक्करवाला डीडीए फ्लैट में 120, होटल में सात व स्कूल में 157 लोगों को रखा है।
 

Related Posts