YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनो एक समान : केजरीवाल

भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनो एक समान : केजरीवाल

आम आमदी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस को एक समान बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने पिछले 70 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन दिया है।इसी स्थिति को पलटने के लिए हमें आप बनानी पड़ी जिस पर जनता ने भरोसा कर भारी बहुमत दिया। अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र में स्थित रोहिणी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा, कांग्रेस और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा पिछले 70 सालों में कांग्रेस भाजपा ने सिर्फ अपने घर भरे हैं। इसके अलवा उन्होंने कोई दूसरा काम नहीं किया।चार साल में मोदी सरकार ने हमारे काम रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे सिर्फ आपका (जनता) नुकसान हुआ। केजरीवाल ने कहा कि इस स्थिति से बाहर केवल पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल करने के बाद ही निकला जा सकता है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे आसन्न चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं। तभी यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।     
उन्होंने कहा मुझसे लोग पूछते हैं कि शीला दीक्षित कैसे सरकार चलाती थीं। मैं कहता हूं कि अगर उनके जैसी सरकार चलानी हो तो हम भी वैसी सरकार चला सकते हैं। उन्होंने कहा अगर बदहाली की स्थिति को ही जारी रहने देना था, तो फिर आम आदमी पार्टी बनाने की कोई जरूरत ही नहीं थी। हमारा लक्ष्य जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का है। यह वजह है कि केंद्र सरकार हमारे कामों में कदम कदम पर अडंगे डालती है। 
केजरीवाल ने मंगलवार को देर शाम तीन लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने रोहिणी के अलावा नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मोती नगर और चांदनी चौक में त्रिनगर में भी जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पूर्ण राज्य की मांग को पूरा करवाने के लिए मतदाताओं से आप के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

Related Posts