YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

संबित पात्रा ने भगवान की मूर्ति के साथ की रैली, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

संबित पात्रा ने भगवान की मूर्ति के साथ की रैली,  कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा  को भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के साथ रैली करना महंगा पड़ गया है। रैली के दौरान भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रखने का मंदिर के सेवकों और कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि संबित पात्रा ने सियासी फायदे के लिए भगवान जगन्नाथ का इस्तेमाल किया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई शिकायत में कांग्रेस ने कहा एक चुनावी रैली में पात्रा ने हाथ में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति पकड़ी हुई थी। वह उसे दिखा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने कहा चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि किसी जाति, धर्म, पंथ और संस्कृति के आधार पर कोई चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। संबित पात्रा की रैली और उसकी तस्वीरों में साफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन दिखाई दे रहा है।
उधर, मंदिर के वरिष्ठ सेवक रामचंद्र दशमोहापात्र ने भी कहा कि यह ओडिशा की संस्कृति के खिलाफ है। हालांकि, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि रैली के दौरान उन्हें किसी ने मूर्ति भेंट की थी। उसका मान रखने के लिए उन्होंने मूर्ति को स्वीकार कर लिया। इसमें कुछ भी लगत नहीं है। उन्होंने कहा भगवान के प्रति आस्था दिखाने में कुछ गलत नहीं है। दूसरे क्या कह रहे हैं, मुझे इसकी चिंता नहीं है। इसे चुनाव के साथ न जोड़ें। 

Related Posts