YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सिंगापुर से लौटने पर काजोल और न्‍यासा अफवाहों में घिरी

सिंगापुर से लौटने पर काजोल और न्‍यासा अफवाहों में घिरी

 हाल ही में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर से वापस लौटी हैं। इसके बाद अफवाहें सामने आईं कि मां और बेटी को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया। इससे फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता हुई है। इस पर अजय देवगन ने अपनी फैमिली के बारे में चिंता करने पर सभी का विनम्रता से धन्यवाद दिया। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि 'चिंता करने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।' दरअसल, इस समय कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसलिए बॉलिवुड सिलेब्स अपने घर पर हैं और अपने टाइमपास के लिए घर के काम कर रहे हैं। इसके बाद काम करने के दौरान के विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वही, वर्कफ्रंट पर अजय देवनग और काजोल आखिरी बार डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आए थे। वहीं, अजय देवगन आने वाले समय में 'मैदान', 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया', 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।
 

Related Posts