YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

साइना, सिंधु एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगी

साइना, सिंधु  एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगी

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी वी सिंधु अगले महीने चीन के वुहान में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। इस चैम्पियनशिप में चीन, जापान, इंडोनेशिया और अन्य एशियाई देशों के शीर्ष खिलाड़ी भी भाग लेंगे। टू्र्नामेंट के नियमों के तहत, पांच वर्गों पुरुष एकल, महिला युगल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में शीर्ष 10 एशियाई खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य है। चैम्पियनशिप में चीन के लिन डेन, चेन लोंग और शी यूकी पुरुष एकल में खेलेंगे, वहीं विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जापान के कीकेंटो मोमोटा इस वर्ग में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन और दक्षिण कोरिया के सुन वान-हो भी इस मुकाबले में उतरेंगे। इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली चेन युफेई हमवतन ही बिंगजियाओ और हान यू के साथ मिलकर चीन का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा और अकाने यामागुची, भारत की पीवी सिंधु और सायना नेहवाल, थाइलैंड की रत्चानोक इंतानोन और दक्षिण कोरिया की चेंग ची-ह्यून के खिलाफ उतरेंगी। 

Related Posts