YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं राहुल और प्रियंका : योगी

चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं राहुल और प्रियंका : योगी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल चुनाव के समय ही मंदिरों की ओर रुख करते हैं। उन्होंने कहा अगर चुनाव न हों तो उनके पास मंदिर जाने के लिए समय नहीं होता। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने गरीबी हटाने संबंधी नए वादे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक इस सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी करते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका टिकट काट कर अमित शाह को लाया गया है। 

Related Posts