YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

लॉकडाउन: लोगों ने पुलिस के काफिले पर बरसाए फूल, लहराया तिरंगा 

लॉकडाउन: लोगों ने पुलिस के काफिले पर बरसाए फूल, लहराया तिरंगा 

लॉकडाउन के बीच पुलिस पर हो रहे हमलों से उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लोगों ने गांधीगिरी के जरिए अपना विरोध जताया। लिसाड़ी गेट से लेकर भूमिया पुल तक पुलिस अफसरों और पूरे काफिले पर फूल बरसाए गए। तिरंगा लहराकर उन्हें सेल्यूट किया है। साथ ही, लोगों ने कहा कि पुलिस हमारी रक्षक है, सबको सम्मान करना सीखना चाहिए। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह फोर्स लेकर शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे लिसाड़ी गेट चौराहा पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे और मकान की छतों पर खड़े महिला-पुरुषों ने अफसरों और जवानों पर गुलाब के फूल बरसाए। पुलिस का करें सहयोग और सम्मान भूमिया पुल पर कुछ लोगों ने एसएसपी व एसपी सिटी को बुके भेंट किया। लोगों का कहना है कि पुलिस ऐसे वक्त में भी हमारी सुरक्षा में तत्पर है। हमें भी पुलिस का सहयोग और सम्मान करना चाहिए। इन लोगों ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित अन्य शहरों में पुलिस पर हो रहे हमलों पर आक्रोश जताया। वहीं एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी शिद्दत से कर रही है। लिसाड़ी गेट के लोग पुलिस का सम्मान करने के लिए आगे आए हैं। उनकी यह पहल अच्छी है, इससे हमारे जवानों का हौसला बढ़ेगा।
 

Related Posts