YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 विश्व बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का कार्यक्रम भी बदलेगा

 विश्व बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का कार्यक्रम भी बदलेगा

 कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम में हुए बदलाव से अगले साल होने वाले विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप सहित कई अन्य खेलों का कार्यक्रम भी बदलना तय है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने एक बयान जारी कर कहा है कि टोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखों की घोषणा को देखते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के कार्यक्रम में भी बदलाव करना पड़ सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त 2021 में होना था पर टोक्यो ओलम्पिक का नया कार्यक्रम इसके साथ टकरा रहा है। अभी यह तय नहीं है कि विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 2021 में होगा या इसे 2022 में कराया जाएगा। इस बयान के अनुसार बीडब्ल्यूएफ स्पेन में आयोजित होने वाली इस विश्व चैंपियनशिप के आयोजनकर्ताओं से भी विचार-विमर्श कर इसकी नयी तारीखों पर विचार कर सकती है। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक के कार्यक्रम में बदलाव से 2021 का खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है। इससे सभी अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी बदलाव करना पड़ रहा है। 
 

Related Posts