YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से मांगी माफी -कहा हुई थी सियासी भूल

दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से मांगी माफी -कहा हुई थी सियासी भूल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 16 साल पहले कर्मचारियों को लेकर जो बयान दिए थे। उसके लिए उन्होंने कर्मचारियों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि 2003 में उनकी यह एक सियासी भूल थी।
कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि भूल-चूक माफ करें। भविष्य में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह झूठ नही बोलते हैँ। जो मन मे रहता है वही कहते हैं। मुझे इतने साल अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला था। आज मौका मिला है। मैं अपनी बात कह रहा हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के हितों में किये गए कार्यों का उल्लेख भी किया।

Related Posts