YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

आवारा जानवरों की देखभाल पर अपनी कंपनी का पूरा लाभ खर्च करेंगी सोनम कपूर  

आवारा जानवरों की देखभाल पर अपनी कंपनी का पूरा लाभ खर्च करेंगी सोनम कपूर  

कोरोना की महामारी के बीच हर कोई दिहाड़ी मजदूरों से लेकर गरीबों तक की मदद कर रहा है, लेकिन इस दौरान सड़कों पर आवारा जानवरों की ओर किसी का ध्यान नहीं है, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इन स्ट्रीट एनीमल्स या आवारा जानवरों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आगे आई हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ भाने नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाती हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अपनी कंपनी का सारा मुनाफा आवारा जानवरों की देखभाल पर खर्च करेंगी। उन्होंने कहा हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा से आवारा जानवरों से घिरा रहता है। अब लॉकडाउन के चलते इन जानवरों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। टीम भाने ने फैसला लिया है कि वो अपनी कंपनी का 100 प्रतिशत मुनाफा सड़क के इन साथियों पर इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा सोनम कपूर को भिवंडी के उन पॉवरलूम वर्कर्स की सहायता करने की भी अपील की है, जिनकी लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी छिन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कुछ संस्थाएं इन पॉवरलूम वर्कर्स की मदद के लिए आगे आई हैं। सोनम के मुताबिक मात्र 600 रुपए में कोई भी इन परिवारों की मदद कर सकता है।

Related Posts