YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

जाने क्यों कहा दीपिका ने रणवीर सिंह को बिल्ली 

जाने क्यों कहा दीपिका ने रणवीर सिंह को बिल्ली 

बॉलीवुड चर्चित जोड़ियों में से एक रणवीर-दीपिका की जोड़ी खबरों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है और हर कोई अपने घर पर कैद है, इस समय में रणवीर और दीपिका बड़े ही अनोखे अंदाज में अपना क्वारनटीन पीरियड मना रहे है। लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रणवीर और दीपिका एक दूसरे की टांग खींचने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में दीपिका ने रणवीर को लेकर मजेदार बात शेयर की है। दीपिका ने रणवीर सिंह को एक बिल्ली बता दिया है। जी हां एक बिल्ली जो पूरे समय सोती रहती है। दरअसल दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैक्ट शेयर किया है। फैक्ट के मुताबिक बिल्लियां अपनी जिंदगी के 70 प्रतिशत टाइम सोती हैं। ये फैक्ट शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा कि इसका मतलब यह हैं कि रणवीर सिंह एक बिल्ली है। दीपिका के पोस्ट से साफ हो रहा हैं कि रणवीर सिंह अपने क्वारनटीन टाइम में नींद पूरे कर रहे हैं और जमकर सो रहे हैं। वैसे सोने के अलावा दोनों रणवीर और दीपिका स्वादिष्ट खाना भी खूब खा रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया अपने खाने की पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने कह था कि दीपिका ने उन्हें अपने प्यार में बिगाड़ दिया है। 
 

Related Posts