YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

एक और सर्बियाई फुटबॉलर कर्फ्यू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में फंसा

एक और सर्बियाई फुटबॉलर कर्फ्यू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में फंसा

लूका जोविच के बाद अब एक और सर्बियाई फुटबॉलर एलेक्जेंडर प्रिजोविच को कर्फ्यू प्रतिबंधों का उल्लंघन करना भारी पड़ा है। इस स्टार खिलाड़ी को तीन महीने तक घर में ही हिरासत में रहने की सजा दी गयी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। 29 वर्षीय प्रिजोविच सऊदी अरब के क्लब अल-इतिहाद की ओर से खेलते हैं। उन्हें राजधानी बेलग्राद में कर्फ्यू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। पुलिस ने प्रिजोविच और 19 अन्य लोगों को बेलग्राद के एक होटल की लॉबी से गिरफ्तार किया था। कोरोना वायरस को देखते हुए सर्बिया में लागू लॉकडाउन के तहत घर में ही रहने के निर्देश दिये गये हैं। इससे पहले स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड की ओर से खेलने वाले स्ट्राइकर लूका जोविच को भी गत माह अपनी गर्लफ्रेंड की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।
 

Related Posts