YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

(नई दिल्ली) नेता प्रतिपक्ष ने केजरीवाल को लिखा पत्र, राशन कार्ड के लिए लिंक काम नहीं कर रहे 

(नई दिल्ली) नेता प्रतिपक्ष ने केजरीवाल को लिखा पत्र, राशन कार्ड के लिए लिंक काम नहीं कर रहे 

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर राशन कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए लिंक ration.jantasamvad.org/ration के काम नहीं करने की शिकायत की। बिधूड़ी ने बताया कि पत्र लिखने के दौरान भी इस लिंक को दोबारा चेक किया लेकिन यह नहीं खुला। बिना राशन कार्ड वाले लोगों को राशन के लिए होने वाली समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि जरूरतमंद लोग दिल्ली सरकार की ओर से मिल रहे राशन के लिए खुद को लिंक पर रजिस्टर नहीं करा पा रहे हैं। बिधूड़ी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा केंद्र सरकार की ओर से फंड न मिलने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जहां एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो दूसरी ओर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का ऐसा बयान अनुचित है। भाजपा सरकार का एक ही उद्देश्य कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए इसलिए दिल्ली के लिए केंद्र सरकार ने 768 करोड़ का राशन दिल्ली सरकार को मुहैया कराया है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के 46 लाख जनधन खाताधारकों के खाते में 3 महीने में 690 करोड़ की राशि देने जा रही है। 
34 लाख गरीब महिलाओं को 3 महीने तक मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार ने 836 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं दिल्ली के 8 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं दिव्यांगजनों के खातों में 3 महीने तक 1 हजार रुपए डाले जाएंगे जिसे लेकर केंद्र सरकार ने 243 करोड़ 60 लाख रु खर्च किए। बिधूड़ी ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के नेतृत्व में दिल्ली के स्वास्थ्य विभागों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है जिस पर सैकड़ों करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारत का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है और भाजपा सरकार सदैव देश के प्रत्येक व्यक्ति के समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहती है। राजनीति से ऊपर उठकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री का आभार करना चाहिए।
 

Related Posts