YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा में भोजपुरी स्टार न‍िरहुआ का इस तरह हुआ वेलकम, बैठने को कुर्सी तक नहीं दी

भाजपा में भोजपुरी स्टार न‍िरहुआ का इस तरह हुआ वेलकम, बैठने को कुर्सी तक नहीं दी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बुधवार को भाजपा में शामिल होने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस मामले में सोशल मीड‍िया पर एक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है। क्यों‎कि भाजपा दफ्तर पहुंचे सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की तस्वीर को देखकर फैंस ने सवाल करना शुरू कर द‍िया है। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जब निरहुआ के भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर रहे थे, तब उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं  दी गई। सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की भाजपा  कार्यालय में खड़े हुए तस्वीर सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस ने निरहुआ के प्रत‍ि नाराजगी जाह‍िर की है। निरहुआ के फैंस उनके साथ हुए इस बर्ताव से नाराज, दुखी नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीड‍िया यूजर्स ने यहां तक कह द‍िया है कि निरहुआ के साथ पार्टी ने सही बर्ताव नहीं किया है।
कई यूजर्स ने निरहुआ की सामने आई तस्वीर को देखकर यह कयास लगाने शुरू कर द‍िए हैं कि पार्टी में उनकी मजबूत छव‍ि नहीं है। फैंस इस बात से उदास हैं कि ज‍िस निरहुआ भोजपुरी स‍िनेमा का सलमान खान कहा जाता है उन्हें बीजेपी दफ्तर में एक कुर्सी तक नसीब नहीं हुई। बता दें निरहुआ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। इसके बाद ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है। निरहुआ के अलावा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजय गुप्ता भी भाजपा में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन संजय गुप्ता को भी मंच पर जगह नहीं मिली। कुर्सी न मिलने के कारण वह काफी देर तक खड़े रहे। इस वजह से नाराज होकर संजय गुप्ता फौरन वहां से लौट गए। उनका कहना है कि अगर भाजपा ज्वॉइन करने से पहले ये हालत है तो ज्वॉइन करने के बाद क्या होगा।

Related Posts