YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

लॉकडाउन के चलते दिल्ली में नहीं मिली एंबुलेंस, पुलिस वैन में बच्ची जन्मी

लॉकडाउन के चलते दिल्ली में नहीं मिली एंबुलेंस, पुलिस वैन में बच्ची जन्मी

पूरे भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है, वही इसके बीच दिल्ली में सभी दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक वाहन भी नहीं चल रहे हैं। सड़क पर पुलिस लगातार पहरा देती नजर आ रही है। पुलिसकर्मी कानून का पालन कराने के साथ ही लोगों की मदद भी कर रहे हैं। किसी को अस्पताल पहुंचा रहे हैं, तो किसी को खाना मुहैया करा रहे हैं। इस संकट की घड़ी में दिल्ली की एक महिला के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर आई और उसकी मदद की। दरअसल, बुधवार को 28 वर्षीय मंजरी खातून की डिलीवरी होनी थी। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस इस महिला को इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल से लेकर हॉस्पिटल जा रही थी, तभी रास्ते में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। 
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कोटला मुबारकपुर में पीसीआर पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक कॉल आई। परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर पुलिस टीम तुरंत दिल्ली के किदवई नगर इलाके में स्थित महिला के घर पहुंची। इसके बाद पुलिस महिला को सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाने लगी। हालांकि महिला ने रास्ते में ही पुलिस वैन के अंदर बच्ची को जन्म दे दिया।इसके बाद महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला और बच्ची स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है। हालांकि इसके बावजूद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सीलिंग कर दी गई है।
 

Related Posts