YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं जा रहे दिल्ली पुलिस के अफसर!

पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं जा रहे दिल्ली पुलिस के अफसर!

 कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरे दमखम के साथ मैदान में पुलिस उतरी है। दिल्ली में पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। ये जांबाज पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं और खुद भी लॉकडाउन नियम का सख्ती से पालन कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली पुलिस के जवान अपना घरद्वार छोड़कर अपनी ड्यूटी में जुटे हैं। साउथ कैंपस के एसएचओ पारस नाथ वर्मा पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। क्योंकि अलग-अलग जगहों पर मूवमेंट करने से इन्हें भी कोरोना के संक्रमण का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए 24 घंटे पुलिस स्टेशन में सेल्फ क्वारनटीन कर देश और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
आरके पुरम के एसएचओ राजेश शर्मा दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सड़कों पर लोगों को खाना बांट रहे हैं। ये भी पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। ऐसा कोई समय नहीं जाता जब राजेश शर्मा अपने घर वालों को याद नहीं करते हैं। लेकिन इनका मानना है देश पहले है, क्योंकि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन ही सबसे बड़ा हथियार है, लोग इस नियम का पालन करेंगे तो जल्द ही इस मुसीबत से छुटकारा मिल जाएगा। इसलिए वो कहीं नरमी तो कहीं सख्ती के साथ लोगों से इसे मानने के लिए कहते हैं।कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के एसएचओ विनोद नारंग भी पिछले 15 दिनों से घर नहीं गए हैं। वीडियो कॉल पर अपनी मां से बात करके वो भावुक हो जाते हैं। मां को रोज आश्वासन देते हैं वो जब भी घर आएंगे पूरे एक हफ्ता घर पर ही रहेंगे। विनोद नारंग ने देश सेवा में पुलिस स्टेशन को ही अपना घर बार बना लिया है यहीं पर रहकर वो चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हैं और लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं।दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर बलराम भी अपनी ड्यूटी में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। बलराम भी पिछले 15 दिनों से घर नहीं गए हैं। पुलिस स्टेशन में ही रहते है और यहीं से ड्यूटी पर चले जाते हैं। ये घर इसलिए नहीं जाना चाहते हैं कहीं इनकी वजह से घर में किसी को कोई दिक्कत ना आ जाए। क्योंकि ये ज्यादातर समय बाहर ही रहते हैं।
 

Related Posts