YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

महाभारत के भीष्म पितामाह मुकेश खन्ना को पंसद नहीं आई थी रामाणय, पुन प्रसारण आ रहा पंसद 

महाभारत के भीष्म पितामाह मुकेश खन्ना को पंसद नहीं आई थी रामाणय, पुन प्रसारण आ रहा पंसद 

देशभर में लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर निर्देशित ऐतिहासिक शो रामायण एक बार फिर से प्रसारण हो रहा है। रामायण को पहले की तरह आज भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रामायण ने री-टेलीकास्ट के साथ ही टीआरपी में भी रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन आप जानते हैं दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना को सालों पहले रामायण बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। मुकेश खन्ना ने इसका खुलासा कर कहा कि मैं ये कुबूल करना चाहता हूं कि मैंने कभी टीवी शो रामायण को पसंद नहीं किया। जब भी मैं रामायण देखता था, मैं सोचता था क्यों रामानंद सागर ने इतना स्लो शो बनाया है। मैं महाभारत देखना पसंद करता था क्योंकि उसमें सब कुछ तेजी से होता था।
'मैं अभी रामायण का री-टेलीकास्ट देखना शुरू किया है। ये शो जिस तरह से बनाया गया है,यह देखकर मैं हैरान रह गया। हर सीन के बाद रवींद्र जैन की चौपाई आती है। रामायण को देखना काफी सुकून भरा है। कुछ सीन को देखकर मेरी आंखें नम हो गई थीं। अब मुझे रामायण पसंद आ रही है। अरुण गोविल ने शानदार काम किया है। उन्होंने एक मुस्कान पकड़ी और अंत तक उसे नहीं छोड़ा। सीता, भरत, जनक, दशरथ पूरी कास्ट का काम शानदार है। बता दें, मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामाह का रोल प्ले किया था। उनका मानना है कि रामायण एक इमोशनल सब्जेक्ट है वहीं महाभारत टेम्पो। लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है। उनका कहना है कि रामानंद सागर ने हर छोटी डिटेल को दिखाने में काफी परेशान उठाई। 
 

Related Posts