
कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। दिल्ली में भी आपको चप्पे-चप्पे पर पुलिस बैरिकेड लगाए नजर आ जाएगी। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस लॉकडाउन के आपको दिल्ली के कुछ इलाकों में सड़क पर दौड़ते रिक्शा और ई-रिक्शा तक नजर आ जाएंगे। यह सुनकर आप शायद हैरान रह गए होंगे लेकिन जब एबीपी न्यूज़ की टीम पड़ताल करते हुए दिल्ली के नार्थ ईस्ट जिले के ब्रह्मपुरी और सीलमपुर इलाके पहुंची तो वहां पर सड़क पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए। रिक्शा ई-रिक्शा तक चलते हुए नजर आए। ब्रह्मपुरी और सीलमपुर इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए। सड़कों और गलियों में जुटी भीड़ को देखकर कहीं से भी इस इलाके में लॉकडाउन का एहसास नहीं हो रहा था। लोग भी एक-दूसरे के बेहद नजदीक चल रहे थे। कुछ लोग तो रिक्शा और ई रिक्शा का भी इस्तेमाल करते हुए नजर आए। दिल्ली पुलिस को इन इलाकों में और भी ज्यादा सख्ती बरतने की जरूरत है। क्योंकि जिस तरीक़े से रिक्शा और ई रिक्शा इन इलाको में सवारी ढोते नज़र आय उससे साफ की आम जनता के साथ पुलिस भी यहां लापरवाही बरत रही है।